फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पय्यां गांव की गीता देवी बनी किर्साण प्रतियोगिता की विजेता

विज्ञापन
बागेश्वर के अमस्यारी में किर्साण महोत्सव की विजेता और उपविजेता प्रतिभागी (कुर्सी में)। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। सातवें किर्साण श्रम का सम्मान महोत्सव का समापन हो गया है। महोत्सव में 33 महिला प्रतिभागियों के बीच हुई किर्साण प्रतियोगिता में पय्यां गांव की गीता देवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें 15,000 का नकद पुरस्कार, शॉल और थर्मस देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मवई गांव की खष्टी देवी ने दूसरा स्थान हासिल कर 12,000 रुपये, शॉल और थर्मस जबकि बूंगा गांव की आनंदी देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 10,000 रुपये नकद, शॉल और थर्मस का पुरस्कार अपने नाम किया।
हितैषी संस्था द्यौनाई की ओर से पहाड़ की महिलाओं के श्रम को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से शुुरू किए गए किर्साण महोत्सव का आयोजन इस साल अमस्यारी ग्राम पंचायत के टिटोली मैदान में कराया गया। रविवार को समापन दिवस पर 12 ग्राम पंचायतों से आए महिला, पुरुषों और युवाओं ने राउमावि देवलखेत से टिटोली मैदान तक ढोल, नगाड़े, तुरही और छोलिया नृत्य के साथ भव्य झांकी निकाली।
विज्ञापन

पद्मश्री बसंती बहन, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, सेवानिवृत्त एडमिरल ओम प्रकाश राना, प्रोफेसर आनंद सिंह जीना ने समापन दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हितैषी बाल विद्या निकेतन और ग्र्रामीण महिलाओं ने मंच से लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। लेखक चंदन सिंह डांगी, दिनेश कंसेरी, गिरीश चंद्र पंत, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने पर्यावरण संरक्षण, पहाड़ की महिलाओं के श्रम और महोत्सव को पूरे प्रदेश में प्रसारित करने पर विचार रखे।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, संस्था के अध्यक्ष रतन सिंह किरमोलिया, सचिव और आयोजक डॉ. किशन सिंह राणा ने विजेता और अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य उमेद सिंह रावत और संचालन आशा बुटोला, त्रिलोक सिंह बुटोला ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए करीब डेढ़ हजार लोगों ने भागीदारी की।
इन्हें भी किया गया सम्मानित
बागेश्वर। किर्साण महोत्सव में प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाली अन्य 30 महिलाओं को शॉल और थर्मस, क्षेत्र की 100 उद्यमी महिलाओं को कुदाल और रैक, छह महिलाओं और छह युवाओं को खेती किसानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विशेष सहयोग करने वाली पुष्पा जोशी और शकुनाखर प्रस्तुत करने वाली महिलाओं का भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इन्होंने प्रदान की पुरस्कार राशि
बागेश्वर। किर्साण महोत्सव का आयोजन जन सहयोग से किया जाता है। आयोजक डॉ. राणा ने बताया कि कार्यक्रम की विजेता के लिए महेश सिंह बिष्ट, पहले रनरअप के लिए पूर्व प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मियां और दूसरे रनरअप के लिए अधिवक्ता नारायण सिंह थायत ने पुरस्कार राशि का सहयोग किया। थर्मस के लिए पुष्पा जोशी ने 25 हजार और आयोजन के लिए समाजसेवी भैरव नाथ टम्टा ने 50 हजार रुपये का सहयोग किया।

किर्साण महोत्सव के समापन दिवस पर झांकी निकालते क्षेत्रवासी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें