बागेश्वर के कमस्यार महोत्सव में गीत सुनने को उमड़ी भीड़। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राइंका देवतोली में आयोजित तीन दिनी कमस्यार महोत्सव का समापन हो गया है। महोत्सव में लोक कलाकार प्रहलाद मेहरा और बिन्नी महर ने गीतों से रंग जमाया। लोक कलाकारों ने आकर्षक नृत्य पेश कर लोगो का मन मोहा। महोत्सव के दौरान आयोजित लकी ड्रॉ में पुष्कर सिंह रौतेला ने वाशिंग मशीन के रूप में पहला पुरस्कार अपने नाम किया।
महोत्सव के समापन दिवस पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि मेले और महोत्सव भागदौड़ भरी जिंदगी में मनोरंजन के पल प्रदान करने के साथ-साथ अपसी मेलमिलाप को बढ़ाने में मददगार होते हैं।
लोक गायक मेहरा और महर ने कां छू त्यर जलेबी को डाब, चांदी बटना दाज्यू कुर्ती कॉलर में, चंदना मेरो पहाड़ आए, ओ लौंडा मोहना तेरी केमुवा गाड़ी समेत कई प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत किए।
लकी ड्रॉ में गणेश अधिकारी को टीवी के रूप में दूसरा और शंकर लाल को स्मार्टफोन के रूप में तीसरा पुरस्कार मिला। महोत्सव के अध्यक्ष सुरेश रावत ने सफल आयोजन के लिए कमेटी और क्षेत्र की जनता का आभार जताया। वहां पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद भट्ट, पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, राजेंद्र टंगड़िया, हेम पंत, डीएल साह, इंद्र सिंह परिहार, सुनील रावत, दीपक रौतेला, विनोद मेहरा, पुष्पेश रावत आदि मौजूद रहे।