फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए

विज्ञापन
बागेश्वर-सोमेश्वर रोड पर अमसरकोट के पास हो रहा भूस्खलन स्थल देखतीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने शनिवार को गिरेछिना-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर अमसरकोट के पास हो रहे भूस्खलन क्षेत्र का मौका मुआयना किया। इस सड़क में आए दिन भूस्खलन हो रहा है। लोनिवि ने बंद पड़े इस मार्ग को जेसीबी और पोकलैंड लगाकर सुचारु कर दिया है। लेकिन मार्ग पर अब भी मलबा गिरने का खतरा बरकरार है। इसको देखते हुए डीएम ने लोनिवि को इस रूट पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लोगों ने डीएम को बताया कि इस सड़क पर एक अक्तूबर से लगातार मलबा गिर रहा है। पिछले सप्ताह हुई बारिश से द्वारिकाछिना के पास भूस्खलन बढ़ गया है। तब से मार्ग पर मलबे का ढेर लगा है, रोड पर पत्थर और मिट्टी लगातार गिर रही है। मार्ग की सफाई के लिए लोनिवि ने जेसीबी और पोकलैंड लगाई है। बार-बार भूस्खलन से सड़क के बंद होने पर करीब 35 गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि, लोनिवि वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया है, लेकिन बड़े वाहनों के लिए अब भी खतरा बना हुआ है।
डीएम ने सड़क से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद करने के निर्देश दिए। इसके लिए अल्मोड़ा पुलिस से भी सहयोग लेने को कहा गया। भूस्खलन से आने वाले मलबा को हटाने के लिए 1.10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। शासन से राशि स्वीकृति होते ही शीघ्र भूस्खलन से आने वाले मलबे को तत्काल हटाने की कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए तीन डंपिंग जोन बनाये गये हैं। डीएम ने जल संस्थान के एई दीनदयाल टम्टा से पेयजल वितरण की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

एई ने बताया कि अस्थायी रूप से पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गयी है। डीएम ने सेंट जोसेफ स्कूल को जाने वाली सड़क के पास हो रहे भूस्खलन को भी रोकने के लिए लोनिवि को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। सड़क मार्ग बनाए जाने वाली सुरक्षा दीवार के लिए राशि स्वीकृति कराने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। मार्ग निर्माण कार्य पूरा होने तक पैदल मार्ग से विद्यालय जाने वाले बच्चों को पैदल मार्ग से न जाने दिया जाय, उन्हें सड़क मार्ग से ही विद्यालय जाने को कहें। संबंधित स्थल में रेलिंग लगाने के भी निर्देश दिये। इस दौरान एएसडीएम राकेश तिवारी, लोनिवि के ईई यूसी पंत, एई ऋषि राम वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें