फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सत्यों में शिक्षकों की तैनाती का वादा अब तक झूठा निकलाा

Mon, 18 Mar 2024 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी सत्यों में आठ साल बाद भी प्रवक्ताओं का इंतजार बरकरार
विज्ञापन

115 से अधिक छात्र हैं अध्ययनरत

अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक का जीआईसी सत्यों शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। उच्चीकरण के आठ साल बाद भी विद्यालय में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता की तैनाती नहीं हुई है। वहीं विद्यालय में अन्य शिक्षकों के चार पद रिक्त हैं। स्कूल में 115 से अधिक छात्र पढ़ाई करते हैं। आठ साल पहले हाईस्कूल सत्यों को जीआईसी का दर्जा मिला। अब तक यहां भौतिक विज्ञान प्रवक्ता की तैनाती नहीं हो सकी है। यहां इतिहास, हिंदी, राजनीतिशास्त्र विषयों के भी प्रवक्ता नहीं हैं।

जर्जर छत से बढ़ा खतरा

अल्मोड़ा। विद्यालय भवन की छत भी जर्जर है। हालात यह हैं कि हल्की बारिश में भी छत से कक्षों में पानी टपकता है। छत में दरारें पढ़ने से खतरा बना हुआ है लेकिन सुधारीकरण और नवनिर्माण के प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट- जीआईसी सत्यों में शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी निदेशालय को भेजी गई है। राजनीति विज्ञान विषय में अतिथि शिक्षक तैनात हैं। अन्य विषयों पर शिक्षकों की तैनाती शासन स्तर से ही संभव है। -अंबा दत्त बलोदी, सीईओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें