फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली के बाद स्कूल लौटना भूले जीआईसी सोराग के शिक्षक

Thu, 03 Nov 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 दीपावली मनाने घरों को गए जीआईसी सोराग के शिक्षक अवकाश खत्म होने के बाद  स्कूल लौटना भूल गए। शिक्षकों के नहीं आने से बच्चे दिन भर इंतजार करने के बाद मायूस होकर घरों को लौट गए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए अनुपस्थित सभी शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन



जीआईसी सोराग में वर्तमान में लगभग 230 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में छह शिक्षक कार्यरत हैं, इनमें तीन स्थायी जबकि तीन गेस्ट टीचर तैनात हैं। स्कूल में 29 अक्तूबर से दो नवंबर तक दीपावली का अवकाश था। तीन नवंबर को विद्यालय खुलना था। गुरुवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने समय पर पहुंचकर स्कूल के ताले खोले। इस बीच सभी बच्चे भी दीपावली मनाने के बाद पूरे उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे लेकिन एक भी शिक्षक नहीं आया।

काफी समय तक भी शिक्षकों के नहीं पहुंचने पर बच्चे खेलने के बाद घरों को लौट गए। इससे अभिभावकों में नाराजगी फैल गई। अभिभावक चंदन सिंह और दिनेश सिंह ने शिक्षकों के विद्यालय नहीं पहुंचने की जानकारी फोन से मुख्य शिक्षा अधिकारी को दी। सीईओ आरसी आर्य ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें