फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी दोफाड़ में शिक्षक भेजने की मांग

Tue, 14 Jul 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज दोफाड़ में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और अभिभावकों ने जिला पंचायत सदस्य भगत डसीला के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


डीएम भूपाल सिंह मनराल को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि दोफाड़ में हाल ही में विद्यालय का उच्चीकरण हुआ और इंटर की कक्षाएं खुली, लेकिन इंटर की कक्षाओं के लिए प्रवक्ता की तैनाती नहीं हुई।

 जबकि यहां नौ पदों का सृजन किया गया है। प्रधानाचार्य का भी पद खाली है। चतुर्थ श्रेणी में नई नियुक्तियां नहीं हुई। जिससे छात्र-छात्राओं को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


अभिभावकों ने कहा है कि शिक्षकों के पदों को भरा नहीं गया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह कालाकोटी, शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष मीनाक्षी देवी, दीवान सिंह कालाकोटी, गणेश गोस्वामी, भूपाल सिंह, चंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें