बरसात के मौसम में भी सरयू और गोमती नदियों में धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है। शिकायत मिलने पर प्रशासन के मौके पर पहुंचते ही खनन करने वाले भाग गए। मौके से प्रशासन को 265 कट्टे रेत के मिले।
प्रशासन को नदी में अवैध खनन की शिकायत मिली। इस पर एसडीएम फिंचाराम चौहान के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने छापा मारा। परंतु अधिकारियों के मौके पर पहुंचते ही खनन कर रहे लोग भाग गए। टीम को मौके से 265 कट्टे रेत के बरामद हुए। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग ने रेत को कब्जे में लेकर छह हजार रुपये में इसे नीलाम कर दिया। एसडीएम ने कहा कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। जो भी रेत निकालते हुए पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा।