फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी भंतोला का उद्घाटन

Fri, 30 Oct 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने राउमावि भंतोला का इंटर में उच्चीकरण होने पर उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों से प्रतियोगी बनने के लिए पढ़ाई मेहनत से करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भवनों के निर्माण का प्रस्ताव जिला योजना में रख दिया है जबकि रसायन विज्ञान के प्रवक्ता की तैनाती के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से बात की जाएगी। यहां पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी का स्वागत किया।

विद्यालय प्रांगण में विधायक ने कहा कि विद्यालय के इंटर बनने से अब क्षेत्र के बच्चों को इंटर की शिक्षा लेने में सुविधा होगी। इस लंबित मांग के पूरी होने का असली मकसद तभी पूरा होगा, जब बच्चे अपनी पढ़ाई कड़ी मेहनत से करके प्रदेश स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करें।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी विधायक निधि से विद्यालय में दो लाख रुपये के फर्नीचर पहुंचने की जानकारी दी। जिला पंयायत अध्यक्ष ऐठानी ने कहा कि सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। बच्चों से अनुशासन में रहकर संस्कारवान शिक्षा लेने को कहा।

प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने विधायक से समस्याओं के समाधान में पूरा सहयोग देने की अपील की।

पूर्व प्रधान चंद्रा देवी ने अध्यक्षता और केवलानंद जोशी ने संचालन किया। यहां ग्राम प्रधान नारायण राम भंतोला, गिरीश जोशी झांकरा, बीडीसी सदस्य जोगा सिंह मेहता, पूर्व बीडीसी सदस्य जोगा सिंह मेहता, हरीश जोशी, राजेंद्र राठौर और उमेश राठौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें