फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद एक दूसरे से जुड़े रहने में होगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ऊर्जा निगम का बीएसएनएल को बिजली भुगतान का बकाया जमा करने के लिए दिया गया समय दो दिन बाद पूरा हो जाएगा। इसके बाद 23 बीएसएनएल टावरों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

यूपीसीएल ने 23 बीएसएनएल टावरों का बकाया भुगतान करने के लिए 13 मार्च का समय दिया है, जिसमें अब सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं। 14 मार्च से नियर डिग्री कॉलेज कठायतबाड़ा टावर, काफलीगैर, दोफाड़, लीती, कर्मी, जौलकांडे, हरसिला, कपकोट, कमेड़ीदेवी, शामा, घिघारतोला, सानिउडियार, कांडा, बिलौना, सूपी, चौड़ास्थल, हवनतोली, जेठाई, बुड़घुना, गरुड़, तहसील रोड, चौरासी नुमाइशखेत, गरुड़ टावर के कनेक्शन काटे जाएंगे। इन टावरों पर 15 हजार से डेढ़ लाख तक का बकाया है।
यूपीसीएल ने बीएसएनएल को बकाया जमा करने के लिए 29 फरवरी तक का समय दिया था लेकिन जरूरी सेवा होने के चलते तीन दिन अतिरिक्त दिए गए थे। बकाया जमा नहीं करने पर यूपीसीएल ने बीएसएनएल के नौ टावरों के कनेक्शन काट दिए। आधा बकाया जमा करने पर टानीखेत टावर का कनेक्शन जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

इधर टावरों के कनेक्शन कटने के बाद जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में संचार सेवा के लिए उपभोक्ताओं को निजी कंपनियों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
सरकारी विभागों का सर्वर ठप रहने से बढ़ेगी मुश्किल
बागेश्वर। 14 मार्च से बीएसएनएल के टावरों के कनेक्शन कटने का सबसे अधिक असर सरकारी कार्यालयों पर पड़ेगा। होली के अवकाश के बाद खुल रहे कार्यालयों में लोग जरूरी काम के पहुंच रहे हैं। बीएसएनएल टावर के कनेक्शन कटने से डाकघर, बैंक समेत कई सरकारी कार्यालयों में संचार सेवा ठप हो जाएगी। कपकोट और गरुड़ स्थित कई कार्यालयों में पहले से ही आठ बीएसएनएल टावरों के कनेक्शन कटे होने से लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें