यहां घिंघारूतोला में गायत्री विद्या मंदिर का वार्षिक समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक ललित फर्स्वाण ने स्कूल के विकास कार्यों के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की। ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने 50 हजार रुपये मंजूर किए।
वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि विधायक ललित फर्स्वाण ने अपनी निधि से दो लाख देने की घोषणा की। उन्हाेंने भविष्य में भी सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्र के शैक्षिक विकास में स्कूल की उपलब्धियों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने स्कूल को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। प्रबंधक केएस बनकोटी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्र्रधानाचार्य अमरीन ने वार्षिक आख्या पढ़ी। इस मौके पर व्यवस्थापक नंदन कनवाल, दुर्गा अस्वाल, ममता साह, हरीश नगरकोटी, हरीश कुमार, खीमानंद कांडपाल आदि भी उपस्थित थे।