फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बायोमैट्रिक उपस्थिति लगाने के निर्देश दिए, विद्यार्थियों को गणित भी पढ़ाई

Fri, 03 Nov 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के राजकीय इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान विद्या​र्थियों को ग​णित पढ़ाते अपर निदेशक माध्य
विज्ञापन
बागेश्वर। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर व्यास ने जिले के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दूरस्थ विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को गणित का पाठ भी पढ़ाया। विद्यालयों में अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक उपस्थिति लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अपर निदेशक कुमाऊं मंडल व्यास ने राइंका बागेश्वर से औचक निरीक्षण की शुरूआत की। उन्होंने विवेकानंद विद्या मंदिर इंका मंडलसेरा, आनंदी एकेडमी, राप्रावि बागेश्वर, जिम कार्बेट, राइंका कपकोट, विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौड़ी, इंटर कॉलेज असों आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सवाल पूछे। सही उत्तर मिलने पर उनका हौसला बढ़ाया। कुछ विद्यालयों में उन्होंने शिक्षण कार्य का जिम्मा उठाया और विद्यार्थियों को गणित-विज्ञान पढ़ाया।
उन्होंने बीईओ को समय-समय पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने और पठन-पाठन का जायजा लेने को कहा। शिक्षकों को विभागीय कार्य के लिए अनावश्यक कार्यालय के चक्कर नहीं काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन से लेनी अनिवार्य है। जिन स्कूलों में मशीन खराब है, वह उसे तत्काल ठीक करवा लें। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें