रानीखेत (अल्मोड़ा)। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव समिति की ओर से आयोजित महिलाओं की पारंपरिक झोड़ा प्रतियोगिता रविवार देर रात शिव मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में गौरा स्वयं सहायता समूह चिलियानौला ने प्रथम स्थान पाया जिस पर समूह को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई। महिला संघ पिलखोली को द्वितीय स्थान पर रही जिसे 7500 रुपये और ट्रॉफी मिली। शिव मंदिर मातृ शक्ति महिला समूह तृतीय स्थान पर रही जिन्हें 3500 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक नवीन बिष्ट और नारायण सिंह थापा रहे। प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस मौके पर सांस्कृतिक संयोजक विमल सती, उमेश भट्ट मौजूद रहे।
वेशभूषा में आराध्या और ज्योति अव्वल
महोत्सव के दौरान महिलाओं और छात्राओं की उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में आराध्या चंद्रा प्रथम, खुशी बिष्ट द्वितीय और भारती थापा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में ज्योति साह प्रथम, शोभा पंत द्वितीय और कुसुम लता जोशी तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक राजेंद्र पंत और दीपक पंत मौजूद रहे।