फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरा देवी कन्या धन नहीं मिलने से भड़के

Thu, 30 Jul 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से इंटर पास कर चुकीं छात्राओं को गौरा देवी कन्या धन नहीं मिल सका है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार नारेबाजी के साथ सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण का घेराव किया। उन्होंने लाभार्थियों को शीघ्र गौरा कन्या धन की एफडी दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए ब्लाक मुख्यालय स्थित एडीओ समाज कल्याण के कक्ष में पहुंचे। उन्होंने एडीओ का घेराव किया।

कहा कि इंटर पास सैकडों छात्राओं ने गौरा कन्या धन के लिए सभी औपचारिकताएं पूूरी करने के बाद फार्म जमा कर दिए थे, लेकिन अभी तक उन्हें धन की एफडी नहीं मिली है। एफडी को लेकर छात्राएं कई बार विभाग के चक्कर काट चुकी हैं। इसमें उनका काफी समय और धन बर्बाद हो रहा है।

घेराव करने वालों में भाजयुमो के नगर अध्यक्ष तनुज तिरूवा, मोर्चे के मंडल अध्यक्ष राजू दानू, महांमत्री गणेश मर्तोलिया, पवन मेहरा, बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी, सचिन, कुमार, नीलम कपकोटी, किरन उपाध्याय, दया आगरी, भावना आर्या, ललिता गोस्वामी, हंशी मर्तोलिया, सुंदर गढ़िया और गोविंद कुमार आदि शामिल थे। एडीओ समाज कल्याण कालू राम ने कहा कि बजट प्राप्त होते ही लाभार्थियों का एफडी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें