फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप सूखे, वाहनों के पहिये जाम

Sun, 05 May 2019 01:24 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में तेल समाप्ति का लगा बोर्ड। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति नहीं आने से शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों में ताला लटक गया है। जिन पंपों में तेल मिल रहा है वहां लोगों की लंबी लाइन लग रही है।  
विज्ञापन


डीजल व पेट्रोल के अभाव में शहर के पेट्रोल पंप सूखे हैं। तेल के अभाव में पंपों में ताला लटक गया है। तेल नहीं मिलने से उपभोक्ता पंपों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, उन्हें तेल नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बीते दो दिन से पंपों में तेल नहीं है। लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कई वाहन चालकों ने तेल के अभाव में वाहन खड़े कर दिए हैं। काफी जद्दोजहद के बाद उपभोक्ताओं को डीजल व पेट्रोल मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने शीघ्र डीजल व पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की है। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा का कहना है कि  कुछ पंपों में तकनीकी खराबी के कारण ताला लटका है। वर्तमान में हमारे पास आठ हजार लीटर पेट्रोल व 20 हजार लीटर डीजल का स्टॉक है। जो कि पर्याप्त है। कुछ पंपों में डीजल है लेकिन पेट्रोल नहीं है। शनिवार की सायं तक सभी पंपों में तेल की खेप पहुंचने की संभावना है। रविवार से सभी पंपों में पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें