गैस की किल्लत से भी लोग परेशान हैं। शुक्रवार को गैस प्रबंधक को गैस बांटने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। यहां 234 सिलेंडर बांटे गए।
गैस प्लांट हल्दूचौड़ से शुक्रवार को दो ट्रक गैस सिलेंडर लेकर गरुड़ बाजार पहुंचे। उपभोक्ताओं ने सिलेंडरों से भरे एक ट्रक को गैसगोदाम की ओर जाने दिया जबकि दूसरे वाहन को बाजार में रोक लिया। गैस वाहन रोके जाने की सूचना मिलते ही थाना बैजनाथ पुलिस और एसडीएम चंदन सिंह डोबाल गरुड़ बाजार पहुंचे।
एसडीएम के निर्देश पर गैस कर्मियों ने पुलिस की मौजूदगी में गरुड़ बाजार में 234 उपभोक्ताओं को सिलेंडर बांटे गए। उधर गैस गोदाम माल्दे में गैस लेने वालों की सुबह आठ बजे से लंबी कतार लग गयी थी। गोदाम से भी मात्र 234 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मिल पाये।
टानीखेत, बैजनाथ, गागरीगोल, कौसानी, लौबांज, घांघली, सिरकोट, वज्यूला, गागरीगोल आदि कस्बों में रसोई गैस की किल्लत है। परेशान उपभोक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। जिसमें कहा कि गैैस की सप्लाई न सुधरने पर गैस वितरण कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।