फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंटेन साइकिलिंग रैली का जोरदार स्वागत

Sat, 09 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी, गरुड़ पहुंचने पर स्कूली बच्चों समेत व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड माउंटेन साइकिलिंग रैली का स्वागत किया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट ने कहा कि रैली से उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


साइकिलिंग रैली शुक्रवार को दौलाघट, गोविंदपुर, बग्वालीपोखर, बिंता, सोमेश्वर, कौसानी, लौबांज, गरुड़, बैजनाथ होकर अपराह्न ग्वालदम जिला चमोली को रवाना हुई। इस बीच व्यापार संघ जिलाध्यक्ष नवीन ममगाई समेत कौलाग हाईस्कूल के बच्चों ने लौबांज में रैली का स्वागत किया।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट ने कहा कि माउंटेन साइकिलिंग रैली से उत्तराखंड के पर्यटन व्यवसाय को और बल मिलेगा। साइकिलिंग रैली देर शाम ग्वालदम पहुंची। वहां भी क्षेत्र के लोगों ने रैली का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें