फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े दस करोड़ की होगी गरुड़ ग्राम समूह पेयजल योजना

Sat, 29 Oct 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित और नाबार्ड से वित्त पोषित गरुड़ ग्राम समूह पेयजल योजना की शासन ने सैद्धांतिक और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। योजना से ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांव लाभान्वित होंगे।
 विधायक चंदन दास ने बताया कि गरुड़ ग्राम समूह पेयजल योजना की डीपीआर वर्ष 2015 में तैयार होकर शासन को भेज दी गई थी। नाबार्ड फेज द्वितीय के अंतर्गत योजना की लागत साढ़े दस करोड़ होगी। विधायक ने बताया कि शासन ने योजना की सैद्धांतिक और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद योजना का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पानी गोमती नदी से बोर करके निकलेगा।\
विज्ञापन

योजना से नौघर, गढ़सेर, टीट बाजार, भकूनखोला, बैजनाथ, मेलाडुंगरी, नौघर, माल्दे, गरुड़ बाजार, थान डंगोली, फूलवाड़ी गूंठ, गढ़सेर, सिल्ली, पाये, दर्शानी आदि गांव लाभान्वित होंगे। मालूम हो कि योजना से लाभान्वित होने वाली कुछ ग्राम पंचायतों ने योजना के निर्माण के मद्देनजर दस प्रतिशत अंशदान भी जमा कर दिया है। योजना की स्वीकृति मिलने के बाद योजना स्वीकृत कराने का श्रेय लेने को राजनीतिक दलों में होड़ मची है। ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण का कहना है कि योजना की फाइल शासन में सालों से अटकी थी। योजना की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है वहीं, विधायक दास का कहना है कि राष्ट्रपति शासन के दौरान उन्होंने राज्यपाल से योजना स्वीकृत करवाई। राज्य सरकार के पास धन न होने पर योजना नाबार्ड से वित्त पोषित करानी पड़ी। 

‘झूठा श्रेय लेकर जनता को भ्रमित न करें दास’
सीएम के निजी सचिव रंजीत दास ने विधायक चंदन दास पर झूठा श्रेय लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने  बताया कि गरुड़ समूह पेयजल योजना की सैद्धांतिक और प्रशासनिक योजना की नौ  साल से सचिवालय में दबी फाइल को ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण और हमने आगे बढ़ाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब कोई योजना हम शासन से स्वीकृत कराते है बागेश्वर के विधायक योजना स्वीकृत कराने का झूठा श्रेय लेकर जनता को भ्रमित करते हैं। जब काम नहीं बनता है तब राज्य में हमारी सरकार नहीं है, कह कर जनता की जायज मांगों को टाल देते है।  भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शिव सिंह बिष्ट का कहना है कि कांग्रेसी विधायक दास के कार्यों को देखकर बौखला गए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें