फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागीरथी बाईपास पर डामरीकरण न होने से रोष

Sat, 29 Oct 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में एडीएम को ज्ञापन देते भागीरथी क्षेत्र के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 भागीरथी-आरे बाईपास रोड पर डामरीकरण न होने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। शनिवार को क्षेत्र के लोगों ने एडीएम को ज्ञापन सौंप समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। 
एडीएम एसएस जंगपांगी को सौंपे ज्ञापन में भागीरथी क्षेत्र के लोगों ने कहा है कि भागीरथी-आरे बाईपास सड़क का निर्माण वर्ष 2009 में हो गया था। मई 2016 में सड़क का सुधारीकरण हुआ। अक्तूबर से लोनिवि ने सड़क का डामरीकरण शुरू किया। करीब 70 मीटर तक डामरीकरण करने के बाद अब काम रुका हुआ है, इस कारण सड़क से बेतरतीब ढंग से धूल उठ रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ने का खतरा बना
विज्ञापन
विज्ञापन

है। वाहनों के दौड़ने से सड़क में शोलिंग के कंकड़ छिटकने से लोगों के चोटिल होने का खतरा बना है। उन्होंने डीएम से सड़क का डामरीकरण तेजी से पूरा कराने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में शुभम साह, कमल नगरकोटी, मनीष कनवाल, भास्कर पंडा, पूरन पंत, भुवन आर्या, भूपेश उपाध्याय, नागेंद्र मलड़ा और प्रशांत मलड़ा आदि शामिल थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें