फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल नहीं एयर गन मिली पुलिस को

Sun, 31 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
गरुड़ में मिली एयरगन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। लालपुल गरुड़ में एक घर में रसोई गैस के रिसाव होने से एक घर में आग लग गई। कस्बे के लोगों ने आग बुझा दी। इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि कमरे पांच पिस्टल भी देखी गई हैं। यह अफवाह नगर में आग की तरह फल गई। पुलिस को सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गई। लालपुल गरुड़ में भाजयुमो नेता नवीन खोलिया के मकान में सिद्धार्थ नगर यूपी के पांच मिस्त्री किराए पर रहते थे। शनिवार सुबह आठ बजे खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव होने से परशुराम नाम के मिस्त्री के कमरे में आग लग गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने तत्परता से आग बुझा दी। आग बुझाने के दौरान कमरे के अंदर पांच पिस्टल देखे जाने की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस को पांच एयर गन बरामद हुईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि किराएदारों का सत्पापन न कराने के आरोप में मकान मालिका का चालान काटा गया है। पुलिस पांचों किराएदारों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के सभी मकान मालिकों से अपने किराएदारों का नाम-पता दो दिन के अंदर थाने में देने को कहा है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें