गरुड़ (बागेश्वर)। लाहुरघाटी का लमचूला गांव निवासी अमर राम सरकारी मदद को मोहताज है। बसपा नेताओं द्वारा दी गई राहत सामग्री से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने को मजबूर है। प्रशासन की ओर से उसके पास मात्र 3800 रुपये की अहेतुक सहायता पहुंची है।
लाहुरघाटी के अमर राम का मकान 24 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश से ध्वस्त हो गया था। मकान ध्वस्त होने से अमर राम सहित परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए थे। पटवारी बीसी लोहुमी की रिपोर्ट पर तहसील प्रशासन ने उसी दिन 4800 रुपये की प्रभावित परिवार को अहेतुक सहायता दी थी।
आपदा प्रभावित परिवार तब से अपने पड़ोसी गोपाल राम के मकान में रह रहा है। बसपा के जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार सयूमवाल, बसपा नेता कैलाश परिहार ने आपदा प्रभावित के घर जाकर संगठन की ओर से कंबल, पहनने के कपड़े, आपदा राहत पहुंचाई। तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा ने बताया कि प्रभावित परिवार को 101900 रुपये की सहायता देने संबंधी कागजात जिला मुख्यालय भेजे गए हैं। डीएम से स्वीकृति मिलने के बाद आर्थिक सहायता प्रभावित परिवार को दी जाएगी।
गरुड़ (बागेश्वर)। शुक्रवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से तहसील क्षेत्र में तीन, मकान ध्वस्त हो गए है। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार बारिश गीता देवी मैगड़ीस्टेट, चंदन गिरी रौल्याणा, राजेंद्र राम उड़खुली का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया है। कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट, पटवारी बीसी लोहुमी ने घटना स्थल पर जाकर क्षति का मूल्यांकन किया।