फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ करोड़ लागत से बनेगी गरुड़ ग्राम समूह पेयजल योजना

Wed, 09 Aug 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़, बागेश्वर।
विज्ञापन
बेकार पानी टंकियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बहुप्रतीक्षित गरुड़ ग्राम समूह पेयजल योजना की शासन से स्वीकृति दे दी है। योजना के निर्माण में नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना के निर्माण से गरुड़ कस्बे के एक दर्जन से अधिक गांवों की वर्षो पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।  
विज्ञापन

गरुड़ समूह पेयजल योजना की फाइल शासन में 2009 धूल फांक रही थी। योजना की डीपीआर उत्तराखंड पेयजल निगम बागेश्वर ने कई साल पूर्व तैयार कर शासन को भेज दी थी। विधायक चंदन दास ने बताया कि शासन ने गरुड़ समूह पेयजल योजना के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। उत्तराखंड पेयजल निगम के ईई जीएस गंगवार ने बताया कि योजना के निर्माण की निविदा विभाग ने आमंत्रित कर दी है। निविदा स्वीकृत होने के बाद योजना का निर्माण कार्य 18 माह में पूर्ण हो जाएगा। 

 लाभान्वित होने वाले गांव  
 गरुड़ समूह पेयजल योजना से नौघर, बिमोला सिल्ली, माल्दे, पाये, मटेना, फुलवारीगूंठ,  मेलाडुंगरी, थानडंगोली, भेटा, दर्शानी, स्यालटीट, भकूनखोला, गढ़सेर, गरुड़ बाजार आदि गांव लाभान्वित होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें