फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरेडा की स्ट्रीट लाइट से जगमगाने लगे कपकोट के गैरखेत और हरसीला गांव

विज्ञापन
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पथ प्रकाश की व्यवस्था से वंचित चल रहे गांवों को उरेडा की ओर से स्ट्रीट लाइट की सौगात दी जा रही है। विभाग पूरे जिले में 1326 स्ट्रीट लाइट लगाने जा रहा है। पहले चरण में कपकोट के गांवों से लाइट लगाने की शुरूआत की जा चुकी है। तहसील के गैरखेत और हरसीला गांव भी स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाने लगे हैं।
विज्ञापन

हरसीला गांव में 13 और गैरखेत में 15 स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट में दूरस्थ गांवों में 250 लाइट लगाई जानी हैं। अब तक विभिन्न गांवों में 200 लाइट लगाई जा चुकी हैं। दूसरे चरण में बागेश्वर और गरुड़ तहसील में लाइट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। हरसीला की क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला फर्त्याल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। हिंसक जानवरों से भी खतरा बना रहता था। रोशनी होने के बाद लोगों को राहत मिल रही है।
गांवों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर लगी लाइट
बागेश्वर। उरेडा से स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए गांव से विभाग को प्रस्ताव देना होता है। प्रस्ताव मिलने के बाद विभाग अपने स्तर से कार्यवाही करता है। इसके आधार पर स्ट्रीट लाइट आवंटित होती है। लाइट लगाने से लेकर उसकी देखरेख तक का खर्च विभाग उठाता है। इसमें ग्रामीण को किसी तरह का धन खर्च नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन

गांवों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। कपकोट के गांवों में लाइट लगाने का काम अंतिम चरण में है। इसके बाद गरुड़ और बागेश्वर के गांवों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर लाइट लगाई जाएंगी। - रॉकी कुमार परियोजन अधिकारी उरेडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें