फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में कूड़ा डालने वाले होंगे सीसीटीवी में कैद 

Mon, 19 Nov 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बैजनाथ धाम से गोमती नदी का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैजनाथ धाम के पास गोमती नदी में कूड़ा गिराने वाले अब सीसीटीवी कैद हो जाएंगे। एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह ने अपने बेटे के जन्म दिन पर अपने वेतन से मंदिर परिसर में दो सीसीटीवी लगा दिए हैं। उन्होंने रेगुलर और राजस्व पुलिस से नदियों में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
एसडीएम गरुड़  ने पौराणिक और ऐतिहासिक बैजनाथ धाम और गोमती नदी में बनी झील में स्वच्छता बनाने के लिए मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगाने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि बैजनाथ धाम के दर्शन करने वाला हर व्यक्ति और नदी में कूड़ा डालने वाला व्यक्ति सीसीटीवी की निगरानी में होगा। उन्होंने बैजनाथ की महिलाओं से बैजनाथ झील में कपड़े न धोने की अपील की। कहा कि कपड़े धोती कोई महिला सीसीटीवी में कैद होगी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए  बैजनाथ के ग्रामीणों से सहयोग देने को कहा है।  उन्होंने बाबा भोले नाथ के भक्तों से भी मंदिर परिसर में पॉलीथिन का प्रयोग कतई न करने की अपील की है। मालूम हो कि एसडीएम और उनकी धर्मपत्नी ने तीन माह पूर्व  बैजनाथ में स्वच्छता  अभियान चलाया था। तब उन्होंने अपने खर्चे से  मंदिर परिसर के पास एक स्वच्छता साइन बोर्ड लगाया था।  ब्यूराे
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें