फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुएं और गंदगी की वजह से पुलिस लाइन में रहने को तैयार नहीं कर्मचारी

विज्ञापन
बागेश्वर की पुलिस लाइन रोड में नगरपालिका के कूड़े में लगी आग, सामने दिखाई दे रहे पुलिस लाइन के भवन? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर क्षेत्र का कूड़ा न केवल पर्यावरण को दूषित कर रहा है बल्कि पुलिस लाइन भी कूड़े से प्रभावित हो गई है। पुलिस लाइन के सामने की पहाड़ी में सड़क के किनारे कूड़ा डाला जाता है। कूड़े की गंदगी और धुएं से पुलिस कर्मी भी बेहद परेशान रहते हैं। कूड़े की वजह से पुलिस कर्मी लाइन में रहने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका करीब 20 वर्ष से चमड़थल-मालता जाने वाली सड़क के किनारे नगर से रोज निकलने वाला टनों कूड़ा निस्तारित करती है। सड़क किनारे कूड़ा डाला जाता है। कूड़े में हमेशा आग लगी रहती है। कूड़ा सड़क तक फैला रहता है। सड़क के किनारे टिन तक नहीं लगाए गए हैं। कूड़े से आसपास का वातावरण दूषित हो गया है। बड़ी-बड़ी मक्खियां, बंदर और जानवरों का कूड़ा डंपिंग जोन में डेरा रहता है।
जिस स्थान पर कूड़ा डाला जाता है, उसके ठीक सामने जिले की पुलिस लाइन है। कूड़े की वजह से पुलिस कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कूड़ा पहाड़ी में नीचे तक फैला है। पूरा इलाके में सड़ांध फैली रहती है। नगर का कूड़ा न केवल वनस्पति बल्कि सड़क से गुजरने वाले लोगों और पुलिस कर्मियों के लिए भी मुसीबत का सबब बन गया है। पालिका ने दूसरे स्थान पर ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन चयनित की है। इसका प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है।
विज्ञापन

कई बार डंपिंग जोन हटाने के लिए लिखा गया है। सिपाहियों ने कई बार उनसे इसकी शिकायत की। गंदगी और धुएं की वजह से पुलिस लाइन में सिपाही रहने को तैयार नहीं हैं। नगरपालिका को साफ, सफाई कर टिन लगाने के कहा गया है।
विज्ञापन

- रचिता जुयाल, एसपी बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें