फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू के तट पर डाला जा रहा कूड़ा, पानी दूषित

Sat, 06 Jan 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
मल्ली बाजार में सरयू का तट गंदगी से अटी पड़ी।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने पिछले दिनों नगर क्षेत्र के कपकोट, भराड़ी, हिचौड़ी और भयूं बाजार के करीब तीन सौ व्यापारियों को अपनी निधि से कूड़ा रखने के लिए कूड़ेदान दिए थे। इससे अब बाजारों में कूड़ा फैला हुआ तो नहीं दिख रहा है, लेकिन इस कूड़े के निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन


मजबूरी में लोग घरों के कूड़े को मल्ली बाजार, एसबीआई और बैंड बाजार के पास सरयू के तट पर डाल दे रहे हैं। नागरिकों ने नगर पंचायत से उत्तरायणी मेले से पहले नदी के तट को साफ करने की मांग की है। बता दें कि नगर पंचायत के प्रमुख बाजारों के पीछे वाले हिस्से में स्वच्छता के कोई इंतजाम नहीं हैं।

वहां न तो पर्यावरण मित्र पहुंच पाते हैं और न ही वहां कूड़ा जमा करने के लिए कूड़ेदान ही रखे गए हैं। ऐसे में यहां के लोग मजबूरी में कूड़ा इधर-उधर फेंक रहे हैं। मालूम हो कि कुछ दिनों के भीतर उत्तरायणी का पर्व आने वाला है। सरयू का तट साफ नहीं होने से लोगों को सरयू में स्नान और पानी भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। नागरिकों और व्यापारियों ने नगर पंचायत से सरयू के तट से शीघ्र कूड़ा हटाने और किनारों पर कूड़ा फेंकने पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें