फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं भर से पहुंचे दुकानदारों ने सजाईं दुकानें 

Sat, 06 Jan 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
मेले में दुकान के पंजीकरण के लिए पहुंचे व्यापारी।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

13 जनवरी से शुरू होने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल मेले में 623 दुकानें सजेंगी। शनिवार तक 150 दुकानों का आवंटन हो चुका था। बागेश्वर के सरयू संगम लगने वाले धार्मिक और व्यापारिक महत्व के उत्तरायणी मेले में हर साल बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचते हैं। इस साल भी व्यापारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन


गोमती बगढ़ में 355 दुकानें लगेंगी। सरयू संगम पर स्थित स्नान घाट के प्लेटफार्म पर 88 दुकानें, भोटिया पड़ाव में 66, नुमाइशखेत और मार्ग में 84 दुकानें, नुमाइशखेत खेत और रोड में 30 दुकानें क्राकरी की लगेंगी। इसके अलावा नुमाइशखेत में 57 सरकारी और व्यावसायिक स्टाल भी लगाए जाएंगे।

विभिन्न स्थानों पर कुल 623 दुकानें लगेंगी। शनिवार को सितारगंज, रुद्रपुर, हल्द्वानी, धारचूला, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी से बड़ी संख्या में बागेश्वर पहुंचकर व्यापारियों ने दुकानों के लिए पंजीकरण कराया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि अब तक 150 दुकानों का आवंटन कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मेला अवधि में मुख्यालय न छोड़ने की हिदायत

बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने उत्तरायणी मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को 13 से 20 जनवरी तक मुख्यालय न छोड़ने की हिदायत दी है। डीएम ने कहा है कि मेले के दौरान विशेष परिस्थिति को छोड़कर न तो अवकाश स्वीकृत किया जाएगा और न ही मुख्यालय छोड़ने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने आदेशों का पालन नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें