फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Fri, 21 Sep 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
मंगल मूर्ति संगठन के लोग बैजनाथ मंदिर के पास गणेश प्रतिमा को गोमती नदी में विसर्जन को ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगल मूर्ति संगठन की ओर से राम मंदिर धर्मशाला में आयोजित गणेश महोत्सव भव्य झांकी और गणेश मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। झांकी में लोग गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना...गीत गाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

राम मंदिर धर्मशाला से शुक्रवार को गाजे-बाजों के साथ गणेश झांकी निकाली गई।

मंगल मूर्ति संगठन से जुड़े लोगों ने  बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके बाद गणेश प्रतिमा को बैजनाथ मंदिर के पास गोमती नदी में विसर्जित किया गया। झांकी का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, मंगल मूर्ति संगठन के घनश्याम जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष अखिल जोशी, जर्नाजन लोहुमी, डीके नेगी, दलीप भाकुनी, धीरज जोशी, अभय नेगी, भगवान जोशी, कैलाश जोशी, पूरन सिंह ने किया। बैजनाथ, तैलीहाट के युवाओं ने बैजनाथ मंदिर गेट के सामने मंगल मूर्ति संगठन के लोगों को जलपान कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें