मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना के तहत यात्रियों का 49 सदस्यीय दल यहां से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुआ। इस दल को बागेश्वर की ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल मेें 23 महिलाएं भी शामिल हैं।
49 बुजुर्ग यात्रियों का दल सुबह यहां तहसील मुख्यालय से दो बसों से रवाना हुआ। ब्लाक प्रमुख खेतवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने बुजुर्गों के सम्मान, धार्मिक यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह नि:शुल्क यात्रा शुरू की है।
यात्रियों का पूरा खर्च सरकार वहन करती है। यात्रा समन्वयक जिला पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी ने बताया कि बुजुर्ग यात्रियों की देखरेख के लिए निगम के प्रतिनिधि एम आदिल को भेजा गया है।
पांच दिवसीय यात्रा का समापन 11 जून को होगा। यात्री दल श्रीनगर, उत्तरकाशी के रास्ते गंगोत्री को जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को एक अन्य यात्री दल बद्रीनाथ धाम को जाएगा। वहां तहसीलदार पदम सिंह मेहरा समेत केएमवीएन के कर्मचारी मौजूद थे।