फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिहार कुनबेे ने की बलि बूबू मंदिर की पूजा

Sat, 10 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़, बागेश्वर
विज्ञापन
पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोट भ्रामरी में नंदा अष्टमी की पूजा के बाद शनिवार को प्राचीन मान्यता के तहत जखेड़ा के परिहार कुनबे ने प्राचीन और ऐतिहासिक बलि बूबू मंदिर में पूजा अर्चना कर भंडारा किया।  प्राचीन मान्यता के तहत कोट भ्रामरी मंदिर में नंदा अष्टमी पूजा संपन्न होने के अगले दिन परिहार कुनबा पौराणिक बलि बूबू मंदिर में हर साल पूजा अर्चना करता है।
विज्ञापन


भंडारे में जखेड़ा गांव के हर परिवार का सदस्य प्रतिभाग करता है। पूजा अर्चना में परिहार के मुख्या ईश्वर परिहार, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, कोट भ्रामरी मंदिर के प्रधान भंडारी बलवंत सिंह भंडारी, ललित परिहार, दिनेश परिहार, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता रंजीत डसीला, ललित मोहन जोशी, शिव सिंह परिहार, गोपाल सिंह, गोविंद परिहार, नारायण सिंह आदि ने भागीदारी की। वज्यूला, मवई, भोलाथल, वज्यूला, गढ़खेत, उडखुली मटे, तिलसारी, बैजनाथ, मेलाडुंगरी, सैलानी, सुराग आदि गांवों ने मंदिर आकर प्रसाद गृहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें