फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य और वार्डन की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में रोष 

Tue, 18 Jul 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय सिमार (गागरीगोल) के 10वीं के छात्र पंकज खेतवाल के नदी में डूबने से हुई मौत के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में रोष है। बता दें कि मामले में मृतक के दादा की ओर से प्राचार्य और वार्डन के खिलाफ नामजद तहरीर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


इधर, एसपी ने बैजनाथ के थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नवोदय विद्वालय सिमार का छात्र पंकज खेतवाल (15) की बीती नौ जुलाई को गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई थी।

मृतक छात्र के दादा खीम सिंह खेतवाल निवासी तुपेड़ (बागेश्वर) ने मामले में विद्यालय प्राचार्य और वार्डन को नामजद किया था। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ धारा 354, 504 व 506 के तहत केस दर्ज किया था। लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इधर, परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जानबूझकर देरी कर रही है। इस मामले में एसपी मुकेश कुमार का कहना है कि घटना क्षेत्र थाना बैजनाथ का होने के कारण मामला बैजनाथ थाने को स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बैजनाथ के थानाध्यक्ष मदन लाल मामले की जांच कर रहे हैं, जबकि डीएम के निर्देश पर गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें