फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा उपकरण की खरीदी में कटौती नहीं होगी 

Tue, 18 Jul 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
जिला चिकित्सा प्रबंध समिति की बैठक में उपिस्थत डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीएम रंजना ने मंगलवार को जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक ली। इसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को रोगियों की सुविधा के लिए जरूरी उपकरणों की खरीद में किसी प्रकार की कटौती न करने को कहा। डीएम ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ ही बाहर से दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सीएमएस डॉ. बसंत राम को अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने, खर्चा रजिस्टर और कैशबुक का हर माह अवलोकन कराने के साथ ही विभिन्न मदों में खर्च धनराशि का विवरण प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में समिति द्वारा अस्पताल की एक्स-रे मशीन को ठीक कराने की संस्तुति की गई। ईएनटी विभाग में आवश्यक उपकरणों को खरीदने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। फिजियोथैरेपी विभाग में उपकरण खरीदने के प्रस्ताव की संस्तुति की गई।
विज्ञापन


अस्पताल में प्रबंधन समिति के माध्यम से तैनात फार्मेसिस्टों का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अस्पताल में बायोमेट्रिक मशीन लगाने की संस्तुति भी की गई।

अस्पताल में रेन वाटर हारवेस्टिंग एवं पानी का स्टोर टैंक निर्माण के लिए जलसंस्थान विभाग से संपर्क कर निर्माण कराने की कार्यवाही करने को कहा गया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि संजय साह जगाती, सीडीओ एसएसएस पांगती, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, डॉ. जेसी मंडल, एसडीएम श्याम सिंह राणा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें