फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने को पैसा वसूलने पर हंगामा

Mon, 22 Jun 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडारी मार्ग के कठायतबाड़ा में एक एनजीओ के माध्यम से लगे शिविर में आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। लोगों ने एनजीओ के एक प्रतिनिधि पर मुफ्त सेवा की बजाय अवैध वसूली का आरोप लगाया। पुलिस, प्रशासन, विधायक के हस्तक्षेप पर मामला सुलझा।
विज्ञापन


कठायतबाड़ा में लगे शिविर में सोमवार सुबह तमाम लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे थे। आधार कार्ड बनवाने के काम पर लगे एक व्यक्ति ने लाभार्थियों से पैसा वसूलना शुरू कर दिया। लोगों ने पैसा देने से इंकार किया, तो उसने आधार कार्ड बनाने से इंकार कर दिया।

इससे वहां हंगामा हो गया। विरोध में लोग नारेबाजी करने लगे। उन्होंने प्रशासन से आरोपी को हटाकर दूसरी संस्था से आधार बनवाने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, एसडीएम फिंचा राम चौहान, कोतवाल एचएस फिरमाल आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। विधायक ने आरोपी से माफीनामा लिखवाया और भविष्य में किसी से पैसा नहीं लेने का आश्वासन देने पर उसे छोड़ दिया। एसडीएम ने कहा कि यदि भविष्य में पैसा ऐंठने की फिर से शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आधार कार्ड बनवाने का काम शुरू हो गया। वहां एसआई प्रतिमा भट्ट, सुरेश खेतवाल, भूपेश खेतवाल, अंकुर उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें