फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 5.26 करोड़ से रुकेगा दो सड़कों पर भूस्खलन

Thu, 23 Nov 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। लंबे समय से भूस्खलन की मार झेल रही कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर सड़क और असों-बसकूना सड़क पर भूस्खलन की रोकथाम के लिए शासन ने आपदा न्यूनीकरण मद से 5,26,55,000 रुपये स्वीकृत किए हैं। कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने दोनों सड़कों को भूस्खलन से हो रहे नुकसान का मामला सीएम के सामने उठाया था।
विज्ञापन

सचिव आपदा प्रबंधन डाॅ. रंजीत कुमार सिन्हा ने 22 नवंबर को प्रमुख अभियंता लोनिवि को स्वीकृति पत्र भेजा है। इसमें कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर रोड पर किमी 15 से 18 तक भूस्खलन की रोकथाम के लिए 2,62,40,000 रुपये आपदा न्यूनीकरण मद से स्वीकृत होने की जानकारी दी है। बताया है कि पहली किस्त के रूप से 1.05 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं।

सचिव ने बताया कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र की असों-बसकूना सड़क पर भूस्खलन रोकने के लिए 2,74,15,000 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पहली किस्त के रूप में 1.10 करोड़ रुपये लोनिवि को अवमुक्त कर दिए गए हैं। सचिव ने भूस्खलन से रोकथाम का कार्य दी गई शर्तों और नियम के अनुसार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उधर, विधायक गढि़या का कहना है कि काफी प्रयासों के बाद दोनों सड़कों पर भूस्खलन की रोकथाम के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। बजट का सदुपयोग कराया जाएगा। भूस्खलन रोकथाम के कार्य पर वह लगातार नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें