फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैराड़ शाखा डाकघर में पोस्टमास्टर ने खातों से निकाली रकम, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गैराड़ के शाखा डाकघर में खाताधारकों के खातों से रकम हड़पने का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पोस्टल विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मामला प्रकाश में आने के बाद शाखा डाकघर के पोस्टमास्टर ने कुछ खाताधारकों के खातों में रकम भी जमा कर दी है।
विज्ञापन

गैराड़ शाखा डाकघर में खातों में गड़बड़ी की बात पिछले सप्ताह सामने आई थी। तमाम खाताधारकों के पासबुक और पोस्टआफिस के अभिलेखों में भिन्नता पाई गई थी। रकम पासबुक में तो जमा थी, लेकिन शाखा डाकघर के अभिलेखों में दर्ज नहीं थी। इस पर खाताधारकों ने हो हल्ला मचाया तो महकमे ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टल निरीक्षक डीएस पांगती ने बीते सप्ताह गैराड़ शाखा डाकघर पहुंचकर अभिलेखों की पड़ताल की थी।
पोस्टल निरीक्षक पांगती का कहना है कि इस मामले में किसी खाताधारक की लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने बीते सप्ताह गैराड़ शाखा में जाकर अभिलेखों की पड़ताल शुरू की। कुछ खातों में गड़बड़ी थी। उन्होंने यह भी बताया कि शाखा डाकघर के पोस्टमास्टर ने कुछ खाताधारकों के खातों में रकम भी जमा कर दी है। उन्होंने बताया कि शाखा डाकघर के सभी अभिलेखों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

गैराड़ के शाखा डाकघर में खातों में गड़बड़ी की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। खाताधारकों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीएस भंडारी डाक अधीक्षक अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें