फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन ने शुरु की बेमियादी हड़ताल

विज्ञापन
बागेश्वर की मैग्नेसाइट फैक्टरी झिरोली में आंदोलन पर बैठे कर्मचारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पांच माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज मैग्नेसाइट फैक्टरी झिरौली के कर्मचारियों ने बेमियादी आंदोलन शुुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने कंपनी परिसर में धरना देकर प्रबंधन से जल्द वेतन का भुगतान करने सहित छह सूत्री समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। कर्मचारियों ने समस्याओं का निदान होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कर्मचारी धरने पर बैठे। अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि कंपनी कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। कई बार वेतन भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने पीएफ की जानकारी नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। प्रबंधन से प्रमोशन में हो रही अनियमितताओं को दूर करने, खदान में मशीन सुधारीकरण और वेतन समझौता 2021 से लागू करने की मांग की। वहां पर उपाध्यक्ष शांति लाल, चंदन सिंह जनौटी, नवीन रौतेला, दिनेेश रौतेला, राजेंद्र सिंह जनौटी, अनिल रौतेला, ललित सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें