अल्मोड़ा। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष और संपादक सुरेश तिवारी के बड़े भाई कैलाश चंद्र तिवारी का निधन हो गया है। वह 75 साल के थे। स्व. कैलाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत हुए थे।
उनका परिवार वर्तमान में हल्द्वानी में रहता है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है। उनके निधन पर पत्रकारों ने भी शोक जताया है।