फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम ज्योति योजना से जगमगाएंगे कपकोट के चार गांव

विज्ञापन
कपकोट के दूरस्थ गांव झूनी को बिजली लाइन का सामान ले जाते श्रमिक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के उच्च हिमालयी गांवों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत चार गांवों में बिजली की लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। एक महीने के भीतर झूनी, खलझूनी, मिकिला और खलपट्टा के ग्रामीणों को यूपीसीएल की बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि जिले में वर्ष 2018 से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बिजली की लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया था। उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में अब काम शुरू हो सका है। उन्होंने बातया कि कार्यदायी संस्था क्षेत्र में सामान पहुंचाने लगी है। दुर्गम और उबड़-खाबड़ रास्तों व खड़ी चढ़ाई के कारण सामान की ढुलाई के चलते कुछ परेशानी हो रही थी। अब काम शुरू होने के बाद एक महीने के भीतर क्षेत्र के रोशन होने की उम्मीद है।
इससे पूर्व इन गांवों में उरेडा की जल विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती थी। जिसका संचालन ग्राम समिति करती थी। अक्सर इन योजनाओं में खराबी आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद क्षेत्र को यूपीसीएल के ग्रिड से जोड़ने की मांग उठने लगी। उन्होंने बताया कि यूपीसीएल इस क्षेत्र में निर्बाध आपूर्ति के लिए अतिरिक्त लाइन निर्माण और नए ट्रांसफार्मर लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें