फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चार स्मार्ट बोर्ड को इंस्टॉलेशन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने पंडित बीडी पांडेय परिसर के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए पांच स्मार्ट बोर्ड प्रदान किए थे। जून में परिसर में लगे स्मार्ट बोर्ड में से अब तक केवल एक का ही संचालन हो सका है। बाकी चार इंस्टाॅलेशन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्मार्ट बोर्ड्स को सम्मेलन कक्ष, जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वाणिज्य विभाग और एक अन्य कक्ष में स्थापित किया गया है। इन बोर्ड में मल्टीमीडिया से पढ़ाई, ऑडियो-वीडियो के साथ एनिमेशन से विषयों की बेहतर समझ, ऑनलाइन संसाधनों का प्रयोग, परदे पर लिखने और चित्रकारी करने की तकनीक का प्रयोग किया जा सकता है, जो पढ़ाई को सरल और रोचक बनाने में मदद करता है। केवल जंतु विज्ञान विभाग में लगे स्मार्ट बोर्ड का उपयोग विद्यार्थी कर पा रहे हैं।


Iपूर्व निदेशक के स्वास्थ्य अवकाश से लौटने पर जल्द अन्य स्मार्ट बोर्ड में भी इंस्टॉलेशन का कार्य करवाकर इनका संचालन शुरू करवाया जाएगा। -डाॅ. जीवन सिंह, प्रभारी निदेशक, बीडी पांडेय परिसर बागेश्वरI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें