फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार का चालान 

विज्ञापन
चालान
विज्ञापन
शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक अब पुलिस को धोखा नहीं दे सकेंगे। यातायात पुलिस ने ऐसे चालकों को पकड़ने के लिए एल्कोमीटर से जांच शुरू कर दी है। चालकों को शराब पीने की पुष्टि होने पर वाहन समेत थाने पहुंचाया जाएगा। पहले दिन चार चालक शराब पीये हुए मिले। सभी चालकों का चालान किया गया। 
विज्ञापन


मालूम हो कि कुछ वाहन चालक शराब पीने के बाद वाहनों का संचालन करते हैं। इनमें यात्रियों को ढोने वाले वाहन चालक भी शामिल होते हैं। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बारात के सीजन में इस तरह की अधिक शिकायतें मिलती हैं। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों से सख्ती से निपटने के लिए एल्कोमीटर से जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल हरक सिंह फिरमाल के नेतृत्व में कांडा रोड में पहले दिन चार वाहन चालक शराब पीये हुए मिले, इन सभी का चालान किया गया। यातायात पुलिस यह अभियान जिले के सभी रूटों में चलाएगी। पुलिस द्वारा टैक्सी स्टेंडों में किसी भी चालक की एल्कोमीटर से जांच की जा सकती है। कोट  यातायात प्रभारी भूपेश पांडेय का कहना है ‌‌कि शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर अपराध है। ऐसे चालकों की जांच के लिए एल्कोमीटर का उपयोग किया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही वाहन सीज करने का प्रावधान भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें