फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के लिए चार नाम और आए सामने

विज्ञापन
four more contenders for block pramukh
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट और बागेश्वर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कपकोट से एक और बागेश्वर से तीन बीडीसी सदस्यों ने दावेदारी की है। सामान्य सीट होने के कारण कपकोट में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव पर अधिक लोगों की नजर टिकी है। मंगलवार को कपकोट में किलपारा के बीडीसी सदस्य गोविंद सिंह दानू ने जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया के समक्ष अपना दावा प्रस्तुत किया। उनका कहना है कि पिछली बार वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी से चूक गए थे।
विज्ञापन

इधर बागेश्वर में ब्लॉक प्रमुख का पद एससी महिला के लिए आरक्षित है। इस वर्ग की बीडीसी सदस्यों की संख्या मात्र सात है। कभड़ा क्षेत्र की बीडीसी सदस्य आरती टम्टा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के समक्ष ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दावा किया जबकि खोली क्षेत्र की बीडीसी सदस्य पुष्पा देवी और बोहाला की सावित्री देवी ने भी भाजपा से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दावा किया है।
दोनों जिलाध्यक्षों ने बताया कि उन्होंने पैनल बनाकर दावेदारों के नाम पार्टी हाईकमान को भेज दिये हैं। अब देहरादून से ही टिकट फाइनल होगा। इससे पहले कपकोट और बागेश्वर ब्लॉक से चार-चार लोगों ने प्रमुख पद के लिए दावेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें