फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 चार दर्जन से अधिक गांवों में चार दिन से बत्ती गुल

Sun, 29 May 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 अंधड़ और बारिश से गरुड़ के चार दर्जन से अधिक गांवों में चार दिन से बिजली गुल है। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से ग्रामीण इलाकों की संचार व्यवस्था ठप है।
विज्ञापन

गरुड़ क्षेत्र में चार रोज पूर्व अंधड़ और बारिश से ग्रामीण इलाकों की बिजली के दर्जनों पोल गिर गए थे। जिससे अणां, कंधार, गैरलेख, डंगोली, घांघली, डोलगांव, फल्याटी, लोहारचौरा, मटे तिलसारी,, नरग्वाड़ी, कज्यूली, सिरकोट, रियूली लखमार, पोखरी, कोहिना  ईडी, नौघर सिटोली, माल्दे आदि गांवों में बिजली गुल है। माल्दे की प्रधान कमला बिष्ट ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार बिजली आपूर्ति करने के संबंध में कह दिया है।

विभाग ने आज तक गांव में सप्लाई नहीं दी है। डंगोली के राजेश एंथनी ने बताया कि विभाग ने डंगोली के आधे हिस्से में बिजली दी है। आधे हिस्से में चार दिन से सप्लाई ठप है। बिजली विभाग के जेई एएस खाती ने बताया कि अंधड़ और बारिश से मेन लाइनों में चीड़ के भारी पेड़ गिरे है। विभाग के कर्मचारी चार रोज से लाइन ठीक करने में लगे है। उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली और अंधड़ से  पांच बिजली के ट्रांसफार्मर फूंक गए है। 
विज्ञापन


बमराड़ी का शिव मंदिर ध्वस्त 
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बमराड़ी के प्राचीन शिव मंदिर बमराड़ी में एक विशाल पेड़ गिरने से मंदिर ध्वस्त हो गया है। विधायक चंदन दास ने बमराड़ी गांव जाकर क्षतिग्रस्त शिव मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक निधि से धन अवमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें