फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एक सप्ताह में तीन नवजात सहित चार बच्चे किए हायर सेंटर रेफर

Mon, 18 Aug 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में बच्चों को इलाज नहीं मिलने पर एक सप्ताह में तीन नवजात समेत चार बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित कुमार को सीएमओ कार्यालय अटैच करने के बाद बच्चों का उपचार नहीं हो पा रहा है। जिला अस्पताल में होने वाले प्रसव के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 80 किमी दूर अल्मोड़ा भेजा जा रहा है। बीते दिनों जिला अस्पताल में जन्मे तीन बच्चों को अलग-अलग दिक्कतें होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। कई गर्भवतियां जिला अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात को हायर सेंटर रेफर करने की आशंका के चलते वहां प्रसव कराने से कतरा रही हैं।
बीते शनिवार को बुखार और उल्टी दस्त से पीड़ित 10 साल के बच्चे को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने बच्चे की जांच के बाद बताया कि उसे तेज बुखार है और उसकी हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने बच्चे को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने के चलते दिक्कतें आ रही हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। मामूली बीमार बच्चों का उपचार फिजीशियन की देखरेख में किया जा रहा है। गंभीर रूप से बीमार बच्चों को ही रेफर किया जा रहा है। - डॉ. तपन शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें