फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बारिश ने उड़ाई नींद, मंडलसेरा के लोग सड़क पर उतरे

Mon, 18 Aug 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर क्षेत्र में शनिवार की रात लगातार हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रातभर कुंती गधेरे के पानी ने वार्ड में जमकर कहर बरपाया। घरों में पानी घुस गया और सड़क पर नाले का पानी बहने लगा। इससे गुस्साए लोगों ने सुबह आठ बजे आर्मी कैंटीन तिराहे के पास सड़क बंद कर प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया जिस पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

बारिश से नगर के मंडलसेरा वार्ड में बहने वाला कुंती गधेरा उफान पर आ गया। पानी की निकासी नहीं होने से आर्मी कैंटीन के पास से पानी घरों में घुस गया। इस पर कई लोगों ने रात जागकर बिताई। सुबह आठ बजे क्षेत्र के लोगों ने आर्मी कैंटीन के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह 10 बजे पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने।
इसके बाद एडीएम एनएस नबियाल और नायब तहसीलदार ऋतु गोस्वामी मौके पर पहुंची। उन्होंने प्रभावित परिवारों के घरों का निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का समाधान का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन




कोट
- बारिश के चलते कुंती गधेरे का पानी सड़क और लोगों के घरों में घुस गया। रात में हुई बारिश से काफी नुकसान हुआ है और लोग सो नहीं पाए। शासन प्रशासन हमें मुआवजा बांटने का इंतजार कर रहा है। समस्या का हल नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। - चरण सिंह बघरी, वार्ड निवासी

- सड़क से बहकर पानी घरों में घुस रहा है। सड़क नाला बन चुका है जिसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर देना चाहिए। जब तक समस्या का समाधान नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। - योगेश पांडेय, वार्ड निवासी

- वर्ष 2013 से लोग अंडरग्राउंड नाली बनाने की मांग कर रहे हैं। चुनाव के बाद जनप्रतिनिधि वादे भूल जाते हैं। राज्यपाल से भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। - किशन विश्वकर्मा, वार्ड निवासी

कोट
जलभराव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर लोनिवि को गधेरे के बहाव में आए मलबे की सफाई के निर्देश दिए हैं। नाली के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। बजट आवंटन होने के बाद निर्माण कराया जाएगा। - एनएस नबियाल, एडीएम, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें