फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पद के लिए चार कांग्रसियों ने किया आवेदन

विज्ञापन
कपकोट में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की रणनीति बनाते कांग्रेस के नेता। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियां इन पदों पर अपने कार्यकर्ताओं को आसीन करने के लिए जोर आजमाइश पर लगी हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद एठानी की अध्यक्षता कांग्रेस की बैठक भराड़ी कांग्रेस कार्यालय में हुई। इसमें ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कांग्रेस के अर्जुन भट्ट, प्रवीन कोरंगा, भूपेश गढ़िया, चामू देवली ने आवेदन संगठन को सौंपा। अध्यक्ष ऐठानी ने चारों आवेदन कांग्रेस हाईकमान को भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी जो निर्णय करेगी वह सर्वमान्य होगा। बैठक में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, भुवन शाही, भूपेश एठानी, शांति दानू, सुंदर मेहरा, भरत कोरंगा, कमलेश गढ़िया, दुर्गा सिंह आदि रहे। इधर बैड़ा मझेड़ा के बीडीसी हरीश मेहरा ने भी भाजपा से कपकोट में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें