बागेश्वर में शहादत दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्य?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी के शहादत दिवस उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री रहने के दौरान इंदिरा गांधी द्वारा लिए गए फैसलों को आज भी याद किया जाता है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, प्रेम रावत, भीम कुमार, प्रेम राम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, करम दानू, संजय चन्याल, रमेश भंडारी, हरीश जोशी, बहादुर बिष्ट, सुरेश कुमार, ललित फर्स्वाण, भूपेंद्र सिंह सुयाल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, बालकृष्ण, विनोद पाठक, गीता रावल, सुनीता टम्टा, गीतांजलि, महेश पंत, दिनेश कुमार, सुरेश चंद्र आदि मौजूद थे। इस मौके पर देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को उनके जन्म दिवस पर याद किया गया। ब्यूरो