फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे की भेंट चढ़ा पूर्व अर्द्धसैनिक बल का सम्मेलन

Wed, 22 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
पूर्व अर्द्धसैनिक बलों का सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण समिति का सम्मेलन दो गुटों के बीच हुए  हंगामे की भेंट चढ़ गया। एक गुट के समर्थकों द्वारा कार्यक्रम का बहिष्कार कर देने से सम्मेलन को स्थगित करना पड़ा। सम्मेलन के आयोजन के लिए बागेश्वर पहुंचे समिति के नेशनल जनरल सेक्रेटरी ने नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शीघ्र ही चुनाव कराने की बात कही। जनपद में पूर्व अर्द्धसैनिक बलों के दो गुट संचालित हो रहे हैं। पूर्व से संचालित हो रहे एक संगठन के अध्यक्ष जेसी जोशी हैं।
विज्ञापन



जबकि हाल ही में गठित दूसरे गुट के अध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी हैं। बुधवार को बागेश्वर के विवेक होटल में आयोजित सम्मेलन में दोनों गुटों के पदाधिकारी और सदस्य पहुंचे। सम्मेलन में नेशनल जनरल सेक्रेटरी पीएस नायर को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था, परंतु सम्मेलन में मौजूद कपकोटी गुट ने जोशी गुट से पिछले 11 वर्षों के लेखा-जोखा का हिसाब मांगते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान दोनों गुटों के पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद राष्ट्रीय सचिव पीएस नायर ने दोनों अध्यक्षों के समर्थन में बारी-बारी से हाथ खड़े करने को कहा। इसमें कपकोटी के समर्थन में अधिक सदस्यों ने हाथ खड़े किए। इसके बावजूद मंच पर मौजूद पदाधिकारियों द्वारा कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लेने से नाराज अध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी गुट के सदस्य सम्मेलन का बहिष्कार कर हॉल से बाहर चले गए। अधिकांश सदस्यों के बहिष्कार कर देने से सम्मेलन को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन


पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण समिति के नेशनल सेक्रेटरी पीएस नायर ने मीडिया को बताया कि जिले में चल रहे दो संगठनों का विवाद शीघ्र हल हो जाएगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए चुनाव कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि समिति पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन


वन रैंक वन पेंशन, अलग सर्विस नियमावली, चिकित्सा सुविधा, सीएसडी की सुविधा आदि को लेकर 
संघर्ष जारी रखा जाएगा। इधर सम्मेलन में हुए हंगामे को लेकर दूर दराज गांवों से आए कई पूर्व अर्द्ध सैनिक बल के जवानों में नाराजगी देखी गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें