फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व अर्द्धसैनिकों ने जनप्रतिनिधियों के सामने रखी समस्याएं

Tue, 12 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर पैरामिलिट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। पूर्व अर्द्धसैनिकों की बैठक में पूर्व अर्द्धसैनिकों और उनके आश्रितों ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। इस मौके पर उन्होंने पूर्व अर्द्धसैनिकों के कल्याणार्थ प्रदेश स्तर पर पैरा मिलिट्री निदेशालय खोलने, जिला स्तर पर कार्यालय खोलने की मांग की। 
विज्ञापन


राधा कृष्ण मंदिर में हुई बैठक में कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने संगठन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की बात कही। ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने पूर्व अर्द्धसैनिकों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

पैरामिलिट्री संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी ने विधायक फर्स्वाण को ज्ञापन देकर प्रदेश स्तर पर पैरा मिलिट्री निदेशालय खोलने, जिला स्तर पर कार्यालय खोलने, अलग से बजट आवंटित करने, नगरपालिका क्षेत्र के पूर्व जवानों को भवन टैक्स में छूट देने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक में लक्ष्मण सिंह कनवाल, मंगल सिंह, पीएस मेहता, खीम सिंह, अमर सिंह, प्रेम सिंह, नारायण सिंह, नारायण सिंह हरड़िया, बागेश्वर के ब्लॉक अध्यक्ष खीम सिंह, कांडा के लक्ष्मण सिंह कनवाल, कपकोट के उपाध्यक्ष अमर सिंह, गरुड़ के ब्लॉक अध्यक्ष शीतल सिंह परिहार, उपाध्यक्ष शीला देवी समेत 160 पूर्व सैनिकों और उनके आश्रित मौजूद थे।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें