फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: छात्र-छात्राओं को भरवाए गए फॉर्म-छह

Tue, 03 Nov 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डीएन तिवारी ने आधुनिक लोकतंत्र में राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान को सर्वोपरि बताया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से गरुड़ ब्लॉक के प्रभारी उमेश चंद्र जोशी ने छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि जो छात्र-छात्राएं एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे फॉर्म-6 भरकर अपने-अपने बीएलओ को दें। उन्होंने युवाओं से शत-प्रतिशत मतदान करने और अपने क्षेत्र में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस दौरान डीएल वर्मा ने मतदाता जागरूकता अभियान को प्रत्येक गांव तक प्रसारित कर हर मतदाता को जागरूक करने की बात कही। कार्यक्रम में एसआर टम्टा, डॉ. श्वेता पंत, डॉ. उर्वशी टम्टा, डॉ. प्रियंका यादव, नोडल अधिकारी डॉ. दिवाकर टम्टा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें