फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि में सड़क कटने पर वन दरोगा और वन रक्षक निलंबित

विज्ञापन
Forest inspector and forest guard suspended after road cuts in forest land
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के काफलीगैर क्षेत्र में बगैर अनुमति के सड़क निर्माण के लिए वन भूमि का कटान होना वन दरोगा और वन रक्षक पर भारी पड़ा है। डीएफओ ने दोनों को निलंबित कर दिया है। सड़क काटने की जांच की जा रही है। वन विभाग सड़क काटने में लिप्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

करीब एक पखवाड़े पहले पगना-हन्योली सड़क से सेराघाट कठपुड़िया सड़क से मिलान के लिए ग्रामीणों ने सड़क काटी थी। बताया जा रहा है कि सड़क कटान के लिए विधायक निधि से कुछ रकम जारी की गई थी। आरक्षित वन क्षेत्र में सड़क कटने की जानकारी मिलने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी मयंक शेखर झा ने प्रकरण में जांच बैठाई। जांच में सामने आया था कि सड़क निर्माण में वन विभाग की 320 मीटर भूमि कटी है। डीएफओ ने इस प्रकरण में वन दरोगा गणेश चंद्र आर्या और वन रक्षक दीपक नौटियाल की लापरवाही पाते हुए दोनों को निलंबित कर दिया है।
प्रभागीय वनाधिकारी ने वन दरोगा और वन रक्षक के निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रकरण में दोनों की लापरवाही सामने आई है। इनकी जिम्मेदारी वन भूमि की देखरेख की है, जिसमें ये नाकाम रहे हैं। डीएफओ ने कहा कि सड़क किसने काटी, इसकी भी जांच हो रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद सड़क काटने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें