फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कठपुड़ियाछीना के कभड़ा में धधका जंगल, वन संपदा को नुकसान

Thu, 15 May 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
काफलीगैर के कभड़ा के सिविल वन में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। कठपुड़ियाछीना क्षेत्र के कभड़ा गांव में जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ है। वन पंचायत के सदस्यों के कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव के सिविल वन में अचानक आग लग गई। हवा के संपर्क में आते ही आग तेजी से फैलने लगी थी। आग के वन पंचायत के जंगल तक फैलने का खतरा बढ़ रहा था। वन पंचायत के केशव दत्त, नंदाबल्लभ, आनंद बल्लभ, ईश्वर दत्त ने आग वाली जगह पर पहुंचे। तब तक आग 300 मीटर से अधिक के क्षेत्र में फैल चुकी थी। हरी टहनियों की मदद और पिरुल की लाइन काटकर चारों ने पीट-पीटकर आग को काबू किया। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि आग सिविल वन में लगने की सूचना मिली थी। हालांकि लोगों के जल्द काबू करने से जंगल बच गया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वनों को आग लगाने वालों पर नजर रखने और उनकी सूचना विभाग को देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें